छातापुर. भीमपुर पुलिस ने रविवार को गश्ती के दौरान कार से 324 लीटर दिलवाले सोफिया शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान कार में सवार एक अन्य मौके से भागने में सफल रहा. बरामद शराब व कार को जब्त कर गिरफ्तार दोनों तस्करों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय ने बताया कि अपराह्न काल गुप्त सूचना मिली कि सफेद रंग की मारुति सुजूकी कार से एनएच 27 के रास्ते शराब की खेप सिमराही की ओर जाने वाली है. गश्ती दल को सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अलर्ट कर दिया गया. इस दौरान तेज रफ्तार में गुजर रही कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक कार को और तेजी से भगाने लगा. भाग रहे बीआर 38 एजे 9965 नंबर की कार को खदेड़कर वार्ड सात के समीप दो तस्करों के साथ कब्जे में ले लिया गया. कार की तलाशी लेने पर 36 कार्टून में 300 एमएल का 1080 बोतल जिसकी मात्रा 324 लीटर पाया गया है. बताया कि बरामद शराब और तीन तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. तीन तस्कर में दो गिरफ्तार किये गए हैं. जिसमे अररिया जिले के नरपतगंज थानान्तर्गत देवीगंज वार्ड चार निवासी निकेश कुमार बहरदार तथा भरगामा थानान्तर्गत महथावा वार्ड संख्या 14 निवासी सुमन कुमार है. जबकि फरार तीसरे तस्कर की गिरफ्तार के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.
1080 बोतल शराब बरामद , दो तस्कर गिरफ्तार
कार में सवार एक अन्य मौके से भागने में सफल रहा
