नेपाल से खच्चरों पर लादकर लाई जा रही 108 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

इस कार्रवाई में एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक नीरज सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राजीव कुमार सहित अन्य जवान शामिल रहे

कुनौली. भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ सख्ती बरतते हुए 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) वीरपुर की सीमा चौकी कुनौली ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 108 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. शराब दो खच्चरों पर लादकर भारतीय सीमा में लाने की कोशिश की जा रही थी. जानकारी के अनुसार गुरुवार को सीमा चौकी कुनौली की टीम नाका ड्यूटी पर तैनात थी. इसी दौरान कोसी क्षेत्र के पलार मार्ग से नेपाल की ओर से एक व्यक्ति दो खच्चरों पर सामान लादकर भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया. संदेह होने पर नाका दल ने उसे रोककर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम लक्ष्मण मुखिया, निवासी ग्राम ढलवा, जिला सप्तरी (नेपाल) बताया. इसके बाद जब खच्चरों पर लदे सामान की तलाशी ली गई तो उसमें से “दिलवाले ” ब्रांड की कुल 108 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई. 45वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि क्षेत्र में तस्करी की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर तुरंत नाका दल का गठन कर चिन्हित स्थान पर तैनाती की गई, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता मिली. बरामद नेपाली शराब, दोनों खच्चरों तथा आरोपी तस्कर को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए कुनौली थाना को सुपुर्द कर दिया गया. इस कार्रवाई में एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक नीरज सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राजीव कुमार सहित अन्य जवान शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >