नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 105 मरीजों का हुआ इलाज

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बीसीओ रीतेश झा और डॉ ललित कुमार ने किया

प्रतापगंज. अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर टीसीपी भवन में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बीसीओ रीतेश झा और डॉ ललित कुमार ने किया. इस मौके पर बीसीओ ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने 2025 में ही दो अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की घोषणा की है. जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस भी शामिल है. सहकारिता एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती है. जो सहकारी समितियों के हर जगह स्थायी वैश्विक प्रभाव को प्रदर्शित करता है. जागरूकता बढ़ाना, विकास को बढ़ावा देना और सहकारी आंदोलन में नेतृत्व को प्रेरित करना भी है. इस मौके पर टीसीपी परिसर में जरूरतमंद 105 मरीजों की विभिन्न जांच कर उन्हें मुफ्त में दवा दी गई. इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष ललित यादव, ललन यादव, जितेंद्र यादव, जीएनएम संजय कुमार मीणा, एएनएम ममता कुमारी, विभा कुमारी, सुधांशु कुमार, ममता कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >