भारी बारिश से तटबंध के अंदर बसे गांवों में तबाही

सुपौल : लगातार हो रही भीषण बारिश ने जिले की दिनचर्या को बिगाड़ कर रख दिया है. नेपाल व भारत के भू-भाग में मूसलधार बारिश का असर कोसी तटबंध के भीतर व बाहर साफ दिखायी दे रहा है. एक तरफ जहां तटबंध के भीतर बसे सरायगढ़, किसनपुर, निर्मली व मरौना प्रखंड के दर्जनों गांव उफनाती […]

सुपौल : लगातार हो रही भीषण बारिश ने जिले की दिनचर्या को बिगाड़ कर रख दिया है. नेपाल व भारत के भू-भाग में मूसलधार बारिश का असर कोसी तटबंध के भीतर व बाहर साफ दिखायी दे रहा है. एक तरफ जहां तटबंध के भीतर बसे सरायगढ़, किसनपुर, निर्मली व मरौना प्रखंड के दर्जनों गांव उफनाती कोसी की चपेट में है. वहीं तटबंध के बाहर भी चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. हालत को देखते हुए तटबंध के भीतर बसे लोगों ने अपने-अपने घरों को छोड़ कर ऊंचे स्थानों की तरफ पलायन करना शुरू कर दिया है. हाल यह है कि क्या तटबंध के भीतर क्या बाहर, दोनों ओर भय व दोनों ओर सन्नाटा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >