आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ स्थित बलहा गांव की घटना
सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 स्थित बलहा गांव में एक चाचा ने अपनी पांच साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. घटना शनिवार की है. महिला थाना में मासूम की मां के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित चाचा(22 वर्षीय युवक) को गिरफ्तार कर
लिया है.
पांच वर्षीय भतीजी…
प्राथमिकी में कहा गया है कि पांच वर्षीय बच्ची अचानक शनिवार को ग्यारह बजे दिन से गायब हो गयी. खोजबीन करने पर चचेरी सास ने बताया कि आरोपित युवक उसे साइकिल पर बैठा कर नहर की तरफ ले गया है. जब सभी लोग नहर की तरफ गये, तो देखा कि बच्ची रो रही थी और चाचा उसे चुप करा रहा था. लोगों को आते देख वह भागने लगा. ग्रामीणों ने मौके पर उसे पकड़ लिया. मासूम बच्ची ने बताया कि चाचा उसे बिस्कुट देने के बहाने साइकिल से नहर पर लेकर आये थे. प्राथमिकी में कहा गया है कि पांच साल की बच्ची के साथ चाचा ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपित चाचा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
