शहर में नासूर बन चुकी है जल जमाव की समस्या

बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से बढ़ी परेशानी जगह-जगह जमा है पानी सुपौल : बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जहां लोगों को गरमी से राहत दी है वहीं शहर में जगह-जगह जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाने से शहर की सूरत बिगड़ गयी है. बारिश की वजह […]

बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से बढ़ी परेशानी

जगह-जगह जमा है पानी
सुपौल : बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जहां लोगों को गरमी से राहत दी है वहीं शहर में जगह-जगह जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाने से शहर की सूरत बिगड़ गयी है. बारिश की वजह से हुए जल जमाव के कारण सड़क पर पड़ा कचरा भी बारिश के पानी के बहाव के साथ बने नालों में जमा हो जाता है. जिसके कारण जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
हाल यह है कि शहर के वार्ड नंबर 02, 05, 07, 09, 11, 13, 17, 20, 25, 26, 28 के लोगों को यत्र-तत्र फैली सड़ांध, मलमूत्र व सड़क पर पानी ने नगरवासियों को नरक में जीने के लिये विवश कर दिया है. जलजमाव से उठती सड़ांध जहां महामारी की आशंका को पुख्ता करती है. वहीं साफ-सफाई के मामले में बरती गयी उदासीनता का सबूत भी पेश करती है. प्रशासनिक लापरवाही व नगर परिषद की उदासीनता के कारण जलजमाव की समस्या नगर की पहचान बन चुकी है. हालांकि लोगों की नजर मुख्य व उप मुख्य पाषर्द पर टिकी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >