अमौर : थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर हाट में बीती रात अगलगी कि घटना में तीन दुकान जलकर राख हो गये. अगलगी में करीब पांच लाख की क्षति का अनुमान है. जानकारी अनुसार विष्णुपुर हाट में बीती रात ढाई बजे बाबुल की खाद दुकान में आग लग गयी.
देखते ही देखते धीरेन प्रसाद साह की मिठाई दुकान और सरफराज की दवा दुकान भी अगलगी की चपेट में आ गयी. जबतक में आग पर काबू पाने की कोशिश की जाती तबतक में तीनों दुकान अगलगी में स्वाहा हो गये. पंचायत की मुखिया बीबी मोसर्रत एवं प्रतिनिधि तमन्ना परवेज ने सीओ एवं थाना को घटना की सूचना दी और पीड़ित परिवारों को जल्द राहत मुहैया कराने की मांग की है. सीओ आर के शर्मा ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सीआई को जांच करने हेतु भेज दिया.
