मारपीट में सात महिला सहित एक दर्जन जख्मी

जदिया : जदिया पंचायत के वार्ड नंबर 3 में दों पक्षों के बीच हुई मारपीट में आंगनबाड़ी सहायिका सहित करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज में भरती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारपीट की घटना में एक […]

जदिया : जदिया पंचायत के वार्ड नंबर 3 में दों पक्षों के बीच हुई मारपीट में आंगनबाड़ी सहायिका सहित करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज में भरती कराया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारपीट की घटना में एक पक्ष से 16 वर्षीया हिना कुमारी, 35 वर्षीय अंगद ठाकुर व आंगनबाड़ी सहायिका 30 वर्षीया किरण देवी व 52 वर्षीया मुखो देवी जख्मी हो गये.
दूसरे पक्ष से घायलों में 40 वर्षीय गजेंद्र ठाकुर व अनिल ठाकुर, 35 वर्षीय प्रमोद कुमार, 70 वर्षीय शिव नारायण ठाकुर, 65 वर्षीया श्यामा देवी, 18 वर्षीय बुलबुल कुमार, 28 वर्षीया रंजन देवी, 16 वर्षीया प्रियंका कुमारी तथा 45 वर्षीया गीता देवी शामिल हैं. थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि एक पक्ष से आवेदन मिला है. मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >