32 क्विंटल अनाज जब्त

कालाबाजारी को ले जा रहे थे सरकारी अनाज, एक गिरफ्तार मैजिक पर लदे 32 क्विंटल सरकारी खाद्यान्न को बरामद किया है. छातापुर से जदिया की ओर कालाबाजारी के लिए ले जा रहे चावल लदे मैजिक को पुलिस थाना ले गयी. मौके से पुलिस ने मैजिक चालक को भी गिरफ्तार किया. छातापुर : पुलिस ने बुधवार […]

कालाबाजारी को ले जा रहे थे सरकारी अनाज, एक गिरफ्तार

मैजिक पर लदे 32 क्विंटल सरकारी खाद्यान्न को बरामद किया है. छातापुर से जदिया की ओर कालाबाजारी के लिए ले जा रहे चावल लदे मैजिक को पुलिस थाना ले गयी. मौके से पुलिस ने मैजिक चालक को भी गिरफ्तार किया.
छातापुर : पुलिस ने बुधवार की शाम मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के पास मैजिक पर लदे 32 क्विंटल सरकारी खाद्यान्न को बरामद किया है. छातापुर से जदिया की ओर कालाबाजारी के लिए ले जा रहे चावल लदे मैजिक को पुलिस थाना ले गयी. मौके पर से मैजिक चालक को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने एसडीएम त्रिवेणीगंज को खाद्यान्न बरामद होने की जानकारी दी, जिसके बाद छातापुर एमओ नागेंद्र चौबे थाना पहुंचे. जहां उनके द्वारा बरामद खाद्यान्न की जब्ती सूची तैयार की गयी.
थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि संध्या गश्ती में उन्हें गुप्त सूचना मिली कि छातापुर बाजार से 32 क्विंटल सरकारी खाद्यान्न मैजिक पर लादकर जदिया की दिशा में जा रहा था. सूचना पर मैजिक का पीछा कर पेट्रोल पंप के पास उसे दबोच लिया गया. पुलिस हिरासत में लिये गये मैजिक चालक तरूण कुमार यादव त्रिवेणीगंज थानाक्षेत्र के गोनहा का रहने वाला बताया जा रहा है. चालक ही मैजिक का मालिक भी हैं. एमओ श्री चौबे के साथ पुलिस सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी मामले का खुलासा करने में जुटी है. हिरासत में लिये गये चालक से पूछताछ की जा रही है. एमओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >