धोखाधड़ी कर खाते से 33 हजार की निकासी

प्रतापगंज : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई प्रतापगंज शाखा द्वारा संचालित एटीएम से 33 हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़ित तेकुना निवासी राकेश रौशन ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 9 जून की सुबह 10 बजे मोबाइल नंबर 8407048487 से उनके मोबाइल नंबर […]

प्रतापगंज : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई प्रतापगंज शाखा द्वारा संचालित एटीएम से 33 हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़ित तेकुना निवासी राकेश रौशन ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 9 जून की सुबह 10 बजे मोबाइल नंबर 8407048487 से उनके मोबाइल नंबर 8298856637 पर फोन आया कि आपका एटीएम बंद हो गया है.

एटीएम को पुन: चालू करने के लिए आप अपने एटीएम का सीरियल नंबर बताएं. 24 घंटे के भीतर आपका एटीएम चालू हो जायेगा. पुन: जब उसी नंबर से फोन आया तो शक के आधार पर पीड़ित ने एटीएम चेक किया और देखा कि उनके एटीएम में मात्र 725 रुपया ही शेष बचा है. उनके खाते में 33, 725 रुपये जमा था. पीड़ित ने थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. इधर पीड़ित के आवेदन पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कांड संख्या 55/17 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >