आधा दर्जन से अधिक जख्मी

घटना. भूमि विवाद को ले दो पक्षों में हिंसक झड़प भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. चिकित्सकों द्वारा जख्मियों का उपचार किया गया. निर्मली : नगर के वार्ड नंबर एक में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो […]

घटना. भूमि विवाद को ले दो पक्षों में हिंसक झड़प

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. चिकित्सकों द्वारा जख्मियों का उपचार किया गया.
निर्मली : नगर के वार्ड नंबर एक में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. जख्मियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पीएचसी में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा जख्मियों का उपचार किया जा रहा है. साथ ही गंभीर रूप से जख्मी प्रथम पक्ष के रंजन कुमार पासवान, सुधा देवी एवं द्वितीय पक्ष के सत्यनारायण पासवान, रेणु देवी को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया.
पीएचसी प्रभारी डाॅ रामप्रसाद मेहता ने बताया कि चार जख्मियों को गहरी चोट की वजह से स्थिति गंभीर रहने के कारण रेफर कर दिया गया है. जबकि शेष जख्मियों का उपचार पीएचसी में चल रहा है. घटना के बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि भूमि विवाद के कारण दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई. जहां प्रथम पक्ष के सतीश पासवान, सुधा देवी, रंजन पासवान, प्रमिला देवी, रंजू देवी, चंदा कुमारी एवं द्वितीय पक्ष के सत्यनारायण पासवान, रेणु देवी, मधु देवी, सूरमा देवी घायल हो गये. बताया कि उक्त जमीन विवादित थी जिस पर पूर्व में सीओ ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी. परंतु द्वितीय पक्ष के सत्यनारायण पासवान द्वारा घर का निर्माण कराया जा रहा था. इसी दौरान प्रथम पक्ष के सतीश पासवान व अन्य निर्माण कार्य को रोकने गए, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. वहीं मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >