यात्री बस पलटी, कई यात्री जख्मी

पटना से अररिया जा रही थी बस प्रतापगंज : प्रखंड अंतर्गत दुअनियां पुल समीप एनएच 57 पर मंगलवार की अहले सुबह पटना से आ रही एक यात्री बस एनएच 57 पर असंतुलित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गयी. इस घटना में यात्री बस पारस ट्रेवल्स (लाल बादशाह) जेएच 01 एटी 4174 पर […]

पटना से अररिया जा रही थी बस

प्रतापगंज : प्रखंड अंतर्गत दुअनियां पुल समीप एनएच 57 पर मंगलवार की अहले सुबह पटना से आ रही एक यात्री बस एनएच 57 पर असंतुलित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गयी. इस घटना में यात्री बस पारस ट्रेवल्स (लाल बादशाह) जेएच 01 एटी 4174 पर सवार कई यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी में भरती कराया गया. घायल यात्रियों ने बताया कि बस के सिमराही बाजार पहुंचने के बाद चालक ने सह चालक को बस चलाने के लिए दे दिया. इस कारण यह हादसा हुआ. दुर्घटना के बाद ड्राइवर व सहचालक भागने में सफल रहा.

बस का शीशा तोड़ कर यात्रियों को निकाला

घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के डिवाइडर से टकराकर पलटने की आवाज सुन कर आस पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े. बस का शीशा तोड़ कर यात्रियों को निकाला गया. बस सवार जख्मी बक्सर जिला निवासी त्रिलोकीनाथ यादव ने बताया कि वे अपने पुत्र के साथ पटना में पारस ट्रेवल्स पर सवार होकर अररिया जा रहे थे. बस दुर्घटना के बाद उनका सभी सामान लोगों ने चुरा लिया है. वहीं जख्मी यात्री सूरज सिंह ने बताया कि वे भी इस बस से पटना से अररिया जा रहे थे. इस दुर्घटना में उनका प्रमाणपत्र, मोबाइल सहित अन्य सामान गायब हो गया. घायलों ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय कुछ लोग जहां पीड़ितों की सहायता कर रहे थे. वहीं बस के चालक व सहचालक के भाग निकलने से कुछ लोगों ने यात्रियों के सामान को गायब कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >