निर्मली : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के तत्वावधान में नगर के तेरापंथ भवन में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. जहां लोगों को स्वच्छ भारत मिशन व उज्ज्वला गैस योजना के तहत भारत सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गयी. इस दौरान महिला-पुरुष कलाकारों द्वारा कई गीत-संगीत व नाटक के माध्यम से शौचालय निर्माण व उज्ज्वला गैस के बारे में जानकारी दी गयी.
मौके पर आगरा के सांसद व केंद्रीय एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ रामशंकर कठेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार द्वारा गैस कनेक्शन से वंचित हरेक बीपीएल परिवारों को जोड़ा जा रहा है. डॉ कठेरिया ने संपन्न लोगों गैस सब्सिडी त्यागने की अपील की. साथ ही नगर के बाबूलाल सुराना व प्रो विमल कुमार राय द्वारा सब्सिडी का लाभ नहीं लेने पर प्रशस्ति पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया गया. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार राय ने की. मौके पर पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, सचिन माधोगरिया, सूर्यनारायण कामत, सीताराम चौधरी, अनिल कुमार साह, गौतम शेखर, सुशील सिंह, किशोर राय, बंटी चोपड़ा, मनीष जलान, सुनील जैन, जगदीश कोलैया आिद मौजूद थे.
