त्रिवेणीगंज जदिया-रानीगंज मुख्य मार्ग पर एनएच 327ई स्थित बघेली चौक के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक सवार पैदल सड़क पार कर रही एक 10 वर्षीया बच्ची को पीछे से ठोकर मार दिया. जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. राहगीरों एवं आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में बच्ची को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ उमेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. जहां बच्ची की मौत हो गयी. घायल बच्ची की पहचान जादिया थाना क्षेत्र के बघेली वार्ड नंबर 06 निवासी गजेंद्र पासवान की 10 वर्षीया पुत्री मौसम कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी अनुसार बच्ची सड़क पार कर रही थी, तभी रानीगंज की ओर से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ठोकर मारने वाले बाइक सवार त्रिवेणीगंज बाजार के ही रहने वाले हैं. घटना को लेकर जदिया के प्रभारी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस बल को घटना स्थल पर भेजा गया था और घटना में शामिल बाइक को जब्त कर थाना लाया गया. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
