बिहार के इस जिले में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा कंक्रीट डैम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स समेत इन 11 परियोजनाओं की भी सौगात

Concrete dam: जमुई को बिहार का सबसे बड़ा कंक्रीट डैम मिलने जा रहा है. बरनार जलाशय परियोजना के तहत बनने वाले इस डैम की लागत 2579.37 करोड़ रुपए होगी. जिससे 22,226 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी.

Concrete dam: जमुई में बिहार का सबसे बड़ा कंक्रीट डैम बनने जा रहा है. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी. यह डैम बरनार जलाशय परियोजना के तहत बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 2579.37 करोड़ रुपए है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान 7 फरवरी को इस परियोजना की घोषणा की गई थी.

डैम से 22 हजार हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

यह डैम जमुई के सोनो, झाझा, खैरा और गिद्धौर प्रखंडों के किसानों के लिए संजीवनी साबित होगा. परियोजना के तहत 22,226 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी. जिससे कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और भूजल स्तर में सुधार आएगा.

नई तकनीक से होगा निर्माण

परियोजना के निर्माण में नई तकनीक का उपयोग किया जाएगा. डैम के निर्माण को लेकर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की गई है और वन विभाग से जल्द ही एनओसी मिलने की उम्मीद है. जिलाधिकारी ने बताया कि यह मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा.

जमुई को 11 नई विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 2903 करोड़ रुपए की 11 योजनाओं पर भी तेजी से काम शुरू होने वाला है. इनमें प्रमुख योजनाएं इस प्रकार हैं:

  • अपर किउल जलाशय योजना का विस्तारीकरण और नहरों का पक्कीकरण.
  • गरही डैम को इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करना.
  • किउल नदी पर नया पुल, जिससे लछुआड़ जाने वाली सड़क को जोड़ा जाएगा.
  • गिद्धौर स्टेडियम का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण.
  • पतनेश्वर धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना.
  • सिकेरिया गांव तक सड़क और पुल का निर्माण.
  • नकटी नदी पर नया पुल, जिससे दुर्गा मंदिर से पमैया तक बेहतर कनेक्टिविटी होगी.
  • चकाई में डिग्री कॉलेज की स्थापना.
  • नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण.
  • जमुई शहर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और शूटिंग रेंज की स्थापना.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: राजा अजातशत्रु ने क्यों की थी पिता की हत्या? नगरवधू आम्रपाली का इससे क्या था कनेक्शन

बहुत जल्द दिखने लगेंगे विकास कार्य

डीएम अभिलाषा शर्मा ने बताया कि ये सभी योजनाएं जल्द ही धरातल पर उतरेंगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जमुई में तेजी से विकास कार्य होंगे, जिससे जिले को एक नई पहचान मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >