Sonu Sood से मिलने पटना एयरपोर्ट पहुंची भीड़, गाड़ी की छत पर बैठकर खाया Litti Chokha

Sonu Sood बुधवार को पटना पहुंचें. एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में उनके फैंस पहुंचे थे. जैसे ही सोनू सूद एयरपोर्ट से बाहर निकले उनके फैंस खूशी से झूम उठे. पटना में उनका भव्य स्वागत हुआ. इस बीच सोनू सूद को किसी ने लिट्टी चोखा खाने का ऑफर किया तो वो अपनी कार की छत पर बैठकर उसे खाने लगे.

Sonu Sood बुधवार को पटना पहुंचें. एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में उनके फैंस पहुंचे थे. जैसे ही सोनू सूद एयरपोर्ट से बाहर निकले उनके फैंस खूशी से झूम उठे. पटना में उनका भव्य स्वागत हुआ. इस बीच सोनू सूद को किसी ने लिट्टी चोखा खाने का ऑफर किया तो वो अपनी कार की छत पर बैठकर उसे खाने लगे. वो पटना में द फेस ऑफ पाटलिपुत्र-3 फैशन शो में हिस्सा लेने के लिए आए हैं. इस कार्यक्रम का आयोजन पटना के बापू सभागार में किया जा रहा है. इसमें फिल्म और फैशन के दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं. इसके साथ ही, वो ज्ञान स्थली हाई स्कूल संपतचक बैरिया में स्कूली बच्चों के द्वारा पेश किए जा रहे कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे.

युवाओं में दिखा खास उत्साह

सोनू सूद को लेकर बिहार के युवाओं में गजब का जलवा देखने को मिला है. एयरपोर्ट पर उनके एक फैन ने उनसे बॉडी बिल्डिंग के टिप्स के बारे में पूछा तो सोनू ने उसका जवाब अपनी खुबसूरत मुस्कान से दिया. समय-समय पर सोनू सूद सोशल मीडिया के माध्यम से गरीब लोगों की मदद करते नजर आए हैं. कोरोन लॉकडाउन में उनकी दरियादिली को पूरी दुनिया ने देखा था.

11 सितंबर को हुआ था ऑडिशन

फैशन शो के लिए ऑडिशन पटना में 11 सितंबर को हुआ था. इस ऑडिशन का आयोजन सीडीए भवन के पास सर्वोदय होटल में किया गया था. फैशन शो में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थी को अपना एक 30 सेकेंड का परिचय वीडियो और वॉक वीडियो आयोजक समिति के द्वारा जारी मोबाइल नंबर पर भेजना था. इसके साथ ही, तीन फोटो- फूल, हॉफ और साइड लूक में भेजना था. इसमें बड़े संख्या में लोगों ने हिस्सा लेने के लिए ऑडिशन दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >