सप्ताह में दो दिन बंद रहेगा कोइलवर पुल का छोटा लेन, पटना जाने के लिए चालू रहेगा नया पुल

मरम्मत के दौरान यातायात संचालन के लिए पुलिस के अतिरिक्त जवानों को पुल के दोनों मुहानों पर लगाया जायेगा.

कोइलवर. सोन नद पर स्थित अब्दुल बारी रोड सह रेल पुल पर मरम्मत कार्य के लिए इसके उत्तरी लेन (छोटा लेन) को पांच जनवरी से दो फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 10 घंटे के लिए बंद रहेगा.

पांच जनवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मरम्मत कार्य चलने से इस लेन पर वाहनों का परिचालन नहीं होगा.

हालांकि, इस दौरान बड़े लेन (दक्षिणी लेन) से पटना से आरा की ओर वनवे कर यातायात बहाल रहेगा. वहीं, पटना जाने के लिए नया पुल चालू रहेगा.

मरम्मत के दौरान कोइलवर पुल पर ट्रेनों की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रहेगी. मरम्मत कार्य करा रही गैल्वेनो इंडिया के सुपरवाइजर ने बताया कि इस दौरान जंग लगे क्रॉस गार्टर बदले जायेंगे.

मरम्मत के दौरान यातायात संचालन के लिए पुलिस के अतिरिक्त जवानों को पुल के दोनों मुहानों पर लगाया जायेगा.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >