सीवान में नाती को बचाने पहुंची महिला पर धारदार हथियार से हमला, पति और पुत्र की भी पिटाई

Siwan News : सीवान जिले के गोरेयाकोठी में एक व्यक्ति को खेत से लौटते समय पीटा जा रहा था। बचाने आई महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. बचाव करने पहुंचे पति और पुत्र भी पीटे गए.

Siwan News : सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लधी सरारी गांव में बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे आपसी विवाद हिंसक हो गया. नाती को बचाने पहुंची एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के पति और पुत्र को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया. तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

तीनों घायलों की हुई पहचान

घायलों की पहचान रजानती देवी, उनके पति बद्री मांझी और पुत्र लव कुश कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

खेत से लौट रहे नाती के साथ हुई मारपीट

घायल रजानती देवी ने बताया कि उनका नाती खेत से बकरी चराकर घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी. नाती को बचाने और विरोध करने पहुंचीं रजानती देवी पर आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.

बीच-बचाव करने पहुंचे पति और पुत्र भी घायल

महिला के अनुसार, शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उनके पति बद्री मांझी और पुत्र लव कुश कुमार ने बीच-बचाव का प्रयास किया. इस दौरान हमलावरों ने दोनों की भी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वे भी घायल हो गए.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द शुरू होगी ICU और वेंटिलेटर सुविधा, विधायक ने बताया ऐतिहासिक सौगात



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amarnath Sharma

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >