सीवान: दरौंदा के सिरसाव में जला ट्रांसफार्मर बदला, दो दिन बाद बहाल हुई बिजली

Siwan News: सीवान के दरौंदा प्रखंड क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप थी. विधायक कर्णजीत सिंह के हस्तक्षेप के बाद विद्युत विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर समस्या का समाधान किया. इससे भीषण गर्मी में परेशान ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है.

Siwan News: दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के सिरसाव पंचायत अंतर्गत सिरसाव गांव के वार्ड संख्या 9 में अत्यधिक लोड के कारण जले ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग ने बदल दिया है. नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पिछले दो दिनों से पूरे वार्ड में बिजली आपूर्ति ठप थी. भीषण गर्मी के कारण लोगों को पेयजल, घरेलू कार्य और दैनिक जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

विधायक के प्रयास से विभाग ने की त्वरित कार्रवाई

स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग एवं दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह के प्रयास से विद्युत विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी. ट्रांसफार्मर चालू होते ही वार्ड संख्या 9 के सभी घरों में फिर से नियमित बिजली मिलने लगी.

ग्रामीणों ने जताया आभार

बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने विधायक कर्णजीत सिंह और विद्युत विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया. ग्रामीणों ने कहा कि समय पर ट्रांसफार्मर बदल दिए जाने से भीषण गर्मी के बीच उन्हें बड़ी राहत मिली है और अब जनजीवन फिर से सामान्य हो गया है.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravindra Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >