सीवान: हेडमास्टरों की बैठक में यू-डायस पोर्टल पर प्रोप्रॉक्स से डाटा इम्पोर्ट करने का निर्देश

सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में FLN, नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण और शत-प्रतिशत APAR ID बनाने जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई.

Siwan News: बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजीव कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ दो शिफ्ट में बैठक आयोजित की गई.

बैठक में विद्यालयों में एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) के प्रभावी क्रियान्वयन, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए योग्य विद्यार्थियों का पंजीकरण, शत-प्रतिशत छात्रों का अपार आईडी बनाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.

गतिविधि आधारित शिक्षण पर दिया गया जोर

बीईओ राजीव कुमार पांडेय ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि एफएलएन कार्यक्रम के तहत बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता बढ़ाने के लिए विद्यालयों में नियमित रूप से गतिविधि आधारित शिक्षण कराया जाए.

उन्होंने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के लिए शिक्षकों को पूरी गंभीरता के साथ कार्य करना होगा.

नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों का कराएं पंजीकरण

बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को लेकर भी चर्चा हुई.

बीईओ ने निर्देश दिया कि सभी विद्यालय अपने यहां के योग्य विद्यार्थियों का समय पर पंजीकरण कराएं और आवेदन भरवाने के लिए अभिभावकों को भी जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हो सकें.

यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपडेट करने का निर्देश

बैठक में सभी सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा के अंदर यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय संबंधी डाटा अपडेट करने का निर्देश दिया गया.

बीईओ ने बताया कि सभी विद्यालय पहले प्रोप्रॉक्स में आवश्यक सूचनाओं को सही तरीके से दर्ज करें. इसके बाद तैयार डाटा को ड्रॉप बॉक्स के माध्यम से यू-डायस पोर्टल पर इम्पोर्ट किया जाए.

उन्होंने कहा कि डाटा प्रविष्टि में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. छात्र-छात्राओं की संख्या, शिक्षकों का विवरण, विद्यालय की आधारभूत सुविधाएं और अन्य जरूरी जानकारियां रिकॉर्ड के अनुसार ही दर्ज की जाएं.

समय पर डाटा अपलोड नहीं करने पर तय होगी जवाबदेही

बीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों और संबंधित कर्मियों को समय पर डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में कार्य पूरा नहीं करने वाले विद्यालयों की जवाबदेही तय की जाएगी.

शत-प्रतिशत अपार आईडी बनाने का निर्देश

बैठक में सभी विद्यालयों के बच्चों का शत-प्रतिशत अपार आईडी बनवाने, लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने और विभागीय निर्देशों का समय से पालन करने को कहा गया.

इसके अलावा विद्यालयों के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

प्रधानाध्यापकों ने रखीं समस्याएं

बैठक में प्रधानाध्यापकों ने भी विभिन्न बिंदुओं पर अपनी समस्याएं और सुझाव रखे. बीईओ ने सभी से विभागीय निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की.

मौके पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह, दिलनवाज अहमद, रुपेश कुमार, प्रवीण कुमार, विजय राम, अनिल मांझी, मनोज ठाकुर, इमामुद्दीन अहमद, रेणु कुमारी, अमित कुमार, ओमप्रकाश सिंह, पंकज शर्मा, पंकज कुमार, पुष्पा वर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, शाहनवाज अहमद, संजीव गुप्ता, ओमप्रकाश मांझी, राजाराम मांझी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Anand Mishra

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >