सीवान: बड़हरिया में दिव्यांग बच्चों के लिए लगा शिविर, 90 को UDID कार्ड और 20 को मिले सहायक उपकरण

सीवान के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 90 बच्चों को यूडीआइडी कार्ड बांटे गए और 20 जरूरतमंद बच्चों को व्हीलचेयर, कान की मशीन जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए.

Siwan News : बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में शनिवार को दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता की जांच और सहायक उपकरण वितरण को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. बीइओ राजीव कुमार पांडेय की देखरेख में आयोजित शिविर में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से दिव्यांग बच्चे और उनके अभिभावक पहुंचे. शिविर में 90 दिव्यांग बच्चों के बीच यूडीआइडी कार्ड का वितरण किया गया, जबकि 20 बच्चों को सहायक सामग्री उपलब्ध करायी गयी.

जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी

शिविर के दौरान दिव्यांग बच्चों की जरूरतों का आकलन किया गया. इसके आधार पर जरूरतमंद बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए सूची तैयार की गयी. इसमें कान की मशीन, व्हीलचेयर और ट्राई साइकिल सहित अन्य उपकरण शामिल हैं. इन उपकरणों से दिव्यांग बच्चों को स्कूल आने-जाने के साथ दैनिक गतिविधियों में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है.

यूडीआइडी कार्ड से सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

बीइओ राजीव कुमार पांडेय ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है. यूडीआइडी कार्ड के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी.

उन्होंने कहा कि आवश्यक सुविधाएं मिलने से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी. विभाग का प्रयास है कि दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें और अपना भविष्य संवार सकें.

बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षक रहे मौजूद

शिविर में आरटी धर्मेंद्र कुमार शर्मा, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ रश्मि रंजन पांडा, मार्कंडेय पांडेय, बीआरपी रमाकांत, एचएम हेमा गुप्ता, पुष्पा वर्मा, संतोष कुमार, लेखापाल बैरिस्टर सिंह, हरिओम शरण, रंगीलाल बैठा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, प्रधानाध्यापक और शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >