सीवान के दो युवकों की महाराष्ट्र में मौत

महाराष्ट्र के समृद्धि राजमार्ग पर नागपुर कॉरिडोर पर 23 अप्रैल को हुई एक दुर्घटना में जिले के दो युवकों की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गए. मृतकों में ओरमा निवासी विकास कुमार और पचरूखी के सादिकपुर निवासी गुड्डू कुमार जबकि घायलों में मनीष कुमार व नितेश कुमार बताए जाते हैं. गुरुवार की देर शाम विकास कुमार का शव घर पहुंचा.

सीवान. महाराष्ट्र के समृद्धि राजमार्ग पर नागपुर कॉरिडोर पर 23 अप्रैल को हुई एक दुर्घटना में जिले के दो युवकों की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गए. मृतकों में ओरमा निवासी विकास कुमार और पचरूखी के सादिकपुर निवासी गुड्डू कुमार जबकि घायलों में मनीष कुमार व नितेश कुमार बताए जाते हैं. गुरुवार की देर शाम विकास कुमार का शव घर पहुंचा. बताया जाता है कि विकास कुमार महाराष्ट्र में रहकर नौकरी करते थे जबकि गुड्डू कुमार का अपना वर्कशॉप था. एक नयी गाड़ी में सवार होकर कुल चार लोग महाराष्ट्र से घर के लिए निकले थे. इस दौरान समृद्धि राजमार्ग के नागपुर कॉरिडोर पर अचानक कार पुल से टकरा गयी. इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना स्थल पर ही विकास कुमार व गुड्डू सिंह ने दम तोड़ दिया जबकि नितेश कुमार व मनीष कुमार घायल हो गए. बच्ची की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज सीवान: पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में 23 अप्रैल को ट्रैक्टर के धक्के से बच्ची की मौत मामले में हरदिया निवासी सलमान नट ने प्राथमिकी कराई है. उन्होंने आवेदन में बताया कि हरदिया स्थित खेत में सात वर्षीय रिमा खातून खेल रही थी, उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रिमा को धक्का मार दिया. इससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई. भागने के क्रम में लोगों ने ट्रैक्टर सहित चालक को पकड़ लिया. पकड़े गए चालक की पहचान हरदिया निवासी साजिद साईं के रूप में हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में पचरुखी थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक ने बताया कि चालक साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >