बस की चपेट में आने से दो घायल

बसंतपुर. एनएच 227- ए पर बसंतपुर थानाक्षेत्र के मुड़ा के समीप शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार की बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया.

बसंतपुर. एनएच 227- ए पर बसंतपुर थानाक्षेत्र के मुड़ा के समीप शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार की बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क दुर्घटना की सूचना आसपास के किसी व्यक्ति ने डायल 112 को दी. सूचना मिलते ही तुरंत डायल 112 का वाहन घटनास्थल पर पहुंच घायल हुए दोनों व्यक्तियों को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. घायल हुआ बाइक चालक बसंतपुर के बसांव का शशि राय (20) एवं साइकिल सवार भगवानपुर के बंकाजुआ का जलेश्वर शर्मा बताए जाते है. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर टक्कर मारने वाली बस का चालक वाहन समेत फरार होने में सफल रहा. टक्कर मार कर भागने वाली बस किसी स्कूल के होने की चर्चा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >