कैंडल मार्च निकालकर के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी जा रही है. .शुक्रवार को महागठबंधन के घटक दल के नेताओं ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर शोक संवेदना जतायी.साथ ही आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने का आह्वान किया.

प्रतिनिधि,सीवान.कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी जा रही है. .शुक्रवार को महागठबंधन के घटक दल के नेताओं ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर शोक संवेदना जतायी.साथ ही आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने का आह्वान किया. शहर के गोपालगंज मोड़ से निकलकर कैंडल मार्च जेपी चौक होते हुए बबुनिया मोड़ तक गयी तथा पुन: जेपी चौक पर श्रद्धांजलि सभा के साथ यह मार्च समाप्त हुआ.इसमें राजद के उमेश प्रसाद , भाकपा माले के विधायक अमरजीत कुशवाहा, भाकपा माले जिला सचिव हंसनाथ राम, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील यादव, डा.एहतेशाम, वीआईपी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे. आतंकवादी हमले के विरोध में बजरंग दल ने निकाला कैंडल मार्च प्रतिनिधि,मैरवा. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार की संध्या में मैरवा बाजार में बजरंग दल और रामजानकी सेवा समिति के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट किया. समाजसेवी बबलु जायसवाल ने कहा कि यह एक मार्च नही है बल्कि हमारे उन पीड़ित भाइयों के प्रति हमारी संवेदना, समर्थन, और न्याय की मांग का प्रतीक है. जो अन्याय और हिंसा का शिकार हो रहे है. बजरंग दल के प्रमोद सिंह ने कहा की केंद्र सरकार को इस मामले में तत्काल कठोर कार्रवाई करनी चाहिए.उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवारों को सुरक्षा के साथ साथ जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग किया है. कैंडल मार्च में राजकुमार जायसवाल, राकेश कुमार, सुधीर दुबे, विनीत मिश्रा, सन्नी जैसवाल, विशाल जायसवाल सहित अन्य युवा शामिल थे. अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि सीवान. शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के सभागार मे संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव के नेतृत्व में पहलगांव में बेकसूर सैलानियों की हत्या पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया गया. मृत आत्माओं की याद में दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शोक संतप्त परिवार को ईश्वर से उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई. साथ ही भारत सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >