सीवान: भगवानपुर हाट में करकट ठीक करने को लेकर विवाद, भाई-बहन समेत तीन की पिटाई

सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान बथान के करकट को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. इसमें भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए, जिनके आवेदन पर 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

सीवान: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव में बारिश के दौरान बथान में गिरे करकट को ठीक करने को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों ने भाई-बहन समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी. घटना में तीनों घायल हो गए.

घायलों की पहचान ब्रह्मस्थान गांव निवासी अमित कुमार दूबे, उनके भाई पंकज कुमार और बहन जूही कुमारी के रूप में हुई है. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर हाट में कराया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल अमित कुमार दूबे को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया गया.

10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

घटना को लेकर घायल अमित कुमार दूबे के आवेदन पर सोमवार को भगवानपुर हाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में भूषण दूबे, गिरीशदेव दूबे, ऋषिदेव दूबे, सुधांशु दूबे, नीतीश कुमार दूबे उर्फ गोलू दूबे, अभिषेक दूबे, राहुल कुमार, मंटू दूबे सहित 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

लाठी, डंडा और हथियार से हमला करने का आरोप

दर्ज प्राथमिकी में अमित कुमार दूबे ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपितों ने लाठी, डंडा, कुदाल, लोहे की रॉड (खंती), फरसा और तलवार से हमला कर उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की.

उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनकी मां के गले से मंगलसूत्र, बहन के गले से सोने की चेन और भाई की जेब से पांच हजार रुपये भी छीन लिए गए.

जमीन विवाद को लेकर पहले से चल रहा मामला

भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर पहले से न्यायालय में मामला लंबित है.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ranjeet Kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >