नगर परिषद के प्याऊ में नहीं रहता है ठंडा जल

गर्मी में शहर के सड़कों पर निकले राहगीरों को प्यास बुझाने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.नगर परिषद प्रशासन का शहर के कमोबेश सभी चौराहों पर पेयजल इंतजाम का भले ही दावा है, पर मौके पर घोषित सुविधायें नदारद रह रही है.शीतल जल के उम्मीद में नगर परिषद के स्टालों पर पहुंच रहे राहगीरों को हलक भिंगोने तक की भी कई स्थानों पर पानी नहीं मिल पा रहा है.इसको लेकर राहगीरों में काफी नाराजगी है.

प्रतिनिधि,सीवान.गर्मी में शहर के सड़कों पर निकले राहगीरों को प्यास बुझाने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.नगर परिषद प्रशासन का शहर के कमोबेश सभी चौराहों पर पेयजल इंतजाम का भले ही दावा है, पर मौके पर घोषित सुविधायें नदारद रह रही है.शीतल जल के उम्मीद में नगर परिषद के स्टालों पर पहुंच रहे राहगीरों को हलक भिंगोने तक की भी कई स्थानों पर पानी नहीं मिल पा रहा है.इसको लेकर राहगीरों में काफी नाराजगी है. नगर परिषद द्वारा तकरीबन 4 स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था का दावा है . वही टेंट में मुफ्त प्याऊ का भी बोर्ड लगा हैं. लेकिन प्याऊ स्थल पर रखा पानी गर्म मिला. नगर परिषद द्वारा सभी स्थानों पर मिट्टी के घड़ा में पानी रखने की निर्देश है और लोगो के लिए गुड़ ,बतासा भी देना है. प्रत्येक प्याऊ पर कर्मियों की तैनाती की गई है. जिससे की राहगीरों को ठंडा पानी पिला सके . लेकिन पड़ताल के दौरान ऐसा नहीं दिखा. प्याऊ स्थल पर गर्म पानी,तो कहीं घड़ा नदारत मिला. वही तकरीबन दर्जनों स्थानों पर पड़ताल की गई लेकिन सभी कर्मी नदारद मिले. लोगों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा जो कर्मी नियुक्त किए गए हैं वह हमेशा गायब रहते हैं. सुबह में केवल पानी लाकर रखा जाता है जिसके बाद पूरे दिन कर्मी नदारद रहते हैं और संध्या में दिखाई देते हैं .ऐसे में यदि पानी खत्म भी हो जाती है तो पानी लाने वाला कोई नहीं रहता है. लोगों ने यह भी कहा कि जिस तरह प्याऊ स्थल पर पानी लाकर रख दिया जाता है और उसे छोड़कर कर्मी चले जाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >