प्रेमी के परिजनों ने नर्तकी व उसके भाई को पीटा

थाना क्षेत्र के उजाय गांव के पास कई वर्षों से नर्तकी रहकर म्यूजिकल ग्रुप चला रही थी. इस बीच गांव के बगल के ही एक युवक से प्रेम हो गया. बात शादी तक पहुंच गई. इसकी जानकारी जैसे ही प्रेमी के घर वालों को मिली. जिसके बाद प्रेमी उसके परिजन सहित गांव के सैकड़ो महिला और पुरुष लाठी डंडा लेकर नर्तकी के आवास पर पहुंच गए. भीड़ ने जमकर पिटायी कर दी.

प्रतिनिधि दरौंदा. थाना क्षेत्र के उजाय गांव के पास कई वर्षों से नर्तकी रहकर म्यूजिकल ग्रुप चला रही थी. इस बीच गांव के बगल के ही एक युवक से प्रेम हो गया. बात शादी तक पहुंच गई. इसकी जानकारी जैसे ही प्रेमी के घर वालों को मिली. जिसके बाद प्रेमी उसके परिजन सहित गांव के सैकड़ो महिला और पुरुष लाठी डंडा लेकर नर्तकी के आवास पर पहुंच गए. भीड़ ने जमकर पिटायी कर दी. मारपीट की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्तर पर पहुंचकर किसी तरह नर्तकी उसके भाई एवं अन्य को बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा है. मारपीट में साधपुर गांव की सुभाष कुमार की पत्नी व नर्तकी रेखा देवी एवं उसका भाई सारण जिले के जीएस बंगरा के रोहित कुमार है. खबर लिखे जाने तक सभी का इलाज चल रही है. गोली मारकर हत्या मामले में सात नामजद प्रतिनिधि, सीवान. थाना क्षेत्र के घुरघाट पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव निवासी जनार्दन यादव के गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस केस दर्ज कर लिया है .मृतक के पुत्र विवेक कुमार यादव ने आवेदन देकर सात नामजद और एक अज्ञात को अभियुक्त बनाया है. एसपी के निर्देश पर पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच करने में जुटी है. गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के घुरघाट पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में बुधवार की देर रात बाइक पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने स्थानीय निवासी बीएसएफ के रिटायर्ड जवान गोपाल यादव घर पर गोलियां चलाई थी .जिससे उनके बड़े बेटा जनार्दन यादव के सीने और पैर में गोली लगने से मौके पर हीं मौत हो गई थी. जनार्दन यादव हत्या मामले में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी हुई है. पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. हालांकि आरोपित पुलिस के हाथ नहीं आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >