उमस व गर्मी कर रही है परेशान

मौसम में बदलाव होने से सुबह व शाम लोगों को राहत मिल रही है.रविवार को तापमान सामान्य रहा. दोपहर में तेज धूप से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है. बारिश नहीं होने से सबसे अधिक दिक्कतें किसानों को झेलनी पड़ रही है.

प्रतिनिधि,सीवान. मौसम में बदलाव होने से सुबह व शाम लोगों को राहत मिल रही है.रविवार को तापमान सामान्य रहा. दोपहर में तेज धूप से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है. बारिश नहीं होने से सबसे अधिक दिक्कतें किसानों को झेलनी पड़ रही है. पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव दिख रहा है. सुबह के समय पुरवा हवा के चलते, बादल के छाए रहने से राहत मिल रही है. ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते दिख जाते है. बीते दिनों आयी आंधी व बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह और शाम थोड़ी राहत मिल रही है.लेकिन उमस से लोग बेहाल है. गर्मी से राहत के लिए लोग बारिश की दुआ कर रहे है.मौसम की जानकारों की माने तो आगामी एक सप्ताह तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है.अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.वही आर्द्रता 45-65 फीसदी रहेगी.जिससे उमस भरी गर्मी का अहसास होगा.सप्ताह भर लोगों को तीखी धूप व गर्म हवा से राहत मिलेगी.मानसून के आगमन तक उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नही है. प्री मानसून की बारिश की बन रही संभावना मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्री-मानसून की बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विशेषज्ञ डॉ मनोज कुमार गिरी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोप सक्रिय हुआ है.जिसके चलते मौसम में परिवर्तन देखने का मिल रहा है.एक सप्ताह तक आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे.तेज गति से पुरवा हवा चलेगी.प्री-मानसून बारिश मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है.इस साल मानसून समय से पहले केरल तट से टकराने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >