फंदे से लटकी मिली युवती की हुई पहचान

थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कोठी से समीप झरही नदी किनारे पेड़ के सहारे फंदे से लटकी मिली युवती की पहचान कर ली गयी है. युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के श्रीराम थाना क्षेत्र के दिख्तौली निवासी हरेंद्र यादव की 18 वर्षीय पुत्री निभा कुमारी के रूप में हुई है.

प्रतिनिधि, नौतन. थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कोठी से समीप झरही नदी किनारे पेड़ के सहारे फंदे से लटकी मिली युवती की पहचान कर ली गयी है. युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के श्रीराम थाना क्षेत्र के दिख्तौली निवासी हरेंद्र यादव की 18 वर्षीय पुत्री निभा कुमारी के रूप में हुई है. बताते चलें कि गुरुवार की सुबह पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कोठी के पास झरही नदी के किनारे झाड़ी में एक पेड़ के सहारे फंदा से लटक रही युवती के शव को बरामद किया था. बरामदगी के वक्त युवती की पहचान नहीं हो पायी थी. मृतका के पिता हरेंद्र यादव ने बताया कि निभा कुमारी सात मई को बगल में पड़ोसी के घर शादी समारोह में शामिल होने गयी थी. परंतु वह देर रात तक घर नहीं लौटी. उसकी काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका. अगले दिन गुरुवार को पता चला कि नौतन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कोठी के समीप एक लड़की का शव पेड के सहारे फंदे से लटकते पुलिस ने बरामद किया है. मौके पर जाकर देखा तो वह मेरी पुत्री निभा कुमारी ही थी. इधर इस मामले में मृतका के पिता ने नौतन थाना में आवेदन दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. हालांकि लोगों के लिए यह रहस्य बना हआ है कि युवती ने आत्महत्या की है या हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >