प्रतिनिधि, पचरुखी छपरा सीवान मुख्य मार्ग के चांप गांव के समीप शनिवार की शाम सड़क दुघर्टना में 17 वर्षीय किशोर की जान चली गयी.मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी बुलेट राम के 17 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार के रुप में की गयी. घटना के बाद ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीण उक्त स्थल पर डिवाइडर बनाने की मांग की. घटना की सूचना मिलते ही सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार घटनास्थल पहुंच कर लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए.लोगों के उग्र तेवर देख पुलिस ने घटना स्थल अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया. वहीं घटना स्थल एसडीएम व एसडीपीओ सहित जीवी नगर थानाध्यक्ष, हुसैनगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने बुझाने लगे. इसके बाद भी लोगों का आक्रोश कम नहीं होने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया. उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया.घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने किशोर को कुचल दिया. करेंट लगने से किशोर की हुई मौत प्रतिनिधि, बसंतपुर नगर पंचायत के बसंतपुर गांव में शनिवार की सुबह 10.30 बजे छत पर गये मुकेश कुमार के पुत्र प्रकाश वीर (13) बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया. पड़ोस के लोगो ने उसे बसंतपुर सामुदायिक केंद्र लाया. जहां ड्यूटी मे तैनात डाक्टरों ने झूलसे युवक को मृत घोषित कर दिया. वह आठवीं का छात्र है. परिजन शव का पोस्टमॉर्टम नही कराने की बात कहते हुए शव को घर ले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
