यज्ञ में घुमाने के नाम पर दोस्त को घर से बुलाया, फिर बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां, जानिए क्या है सीवान का यह चौंकाने वाला मामला

Siwan Youth Shot: सीवान के भगवानपुर हाट के कौड़ियां गांव में यज्ञ में घुमाने के बहाने बुलाकर युवक पर 5 राउंड फायरिंग की गई. दो गोली लगने से घायल युवक का इलाज जारी है. एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जांच की.

सीवान से अरविंद सिंह की रिपोर्ट
Siwan Youth Shot:
सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. कौड़ियां गांव में यज्ञ में घुमाने के बहाने घर से बुलाकर ले गए दोस्तों ने 22 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना में युवक के बाएं हाथ में दो गोलियां लगी हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

यज्ञ में घूमने के बहाने बुलाकर की गई फायरिंग

जानकारी अनुसार सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़ियां गांव में शुक्रवार को एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया. आरोप है कि उसके दोस्त ही उसे गांव में चल रहे यज्ञ में घुमाने के बहाने घर से अपने साथ ले गए. कुछ देर बाद सुनसान जगह पर उस पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग कर दी गई. हमले में युवक के बाएं हाथ में दो गोलियां लगीं. इसके बाद बंदूक के बट से सिर पर भी वार किया गया.

घायल युवक कौन है?

घायल की पहचान कौड़ियां गांव निवासी रामबाबू तिवारी के 22 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार आदित्य घर पर था, तभी उसके कुछ दोस्त उसे यज्ञ में घूमने के लिए बुलाकर ले गए. कुछ देर बाद सूचना मिली कि उस पर गोली चलाई गई है. परिजन मौके पर पहुंचे तो वह सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला.

पहले अस्पताल, फिर सदर अस्पताल किया गया रेफर

घायल के पिता ने बताया कि आदित्य ने होश में आने पर बताया कि उसके साथ गए दोस्तों ने ही उस पर पांच राउंड फायरिंग की. स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले भगवानपुर हाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है.

सीवान की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

घटना से पहले हुई थी कहासुनी

स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना से पहले आदित्य और उसके एक दोस्त के बीच फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसी दौरान कथित तौर पर उसे गोली मारने की धमकी भी दी गई थी. इसके बाद यज्ञ में चलने के बहाने उसे घर से बुलाया गया और सुनसान स्थान पर हमला कर दिया गया. हालांकि पुलिस अभी इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

एसपी पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से बातचीत कर घटना की जानकारी ली. एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दो दोस्तों के बीच आपसी विवाद और वर्चस्व से जुड़ा प्रतीत होता है. उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी, महाराजगंज एसडीपीओ और एफएसएल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस एफएसएल टीम की रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और घायल के बयान के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद है.

Also Read: Siwan news : जानें ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >