राज्य स्तरीय जूनियर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता में सीवान बना चैंपियन, फाइनल में सारण को हराया

Siwan News : बिहार राज्य कबड्डी संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर जोनल बालक कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का खिताब सीवान ने जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में मेजबान सीवान ने सारण को 7 अंकों के अंतर से हराकर यह उपलब्धि हासिल की.

Siwan News : बिहार राज्य कबड्डी संघ एवं सीवान जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को डिवाइन पब्लिक स्कूल, पथारदेई के खेल मैदान में राज्य स्तरीय जूनियर जोनल बालक कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेजबान सीवान ने सारण को सात अंकों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.

दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन सुभाष प्रसाद, प्राचार्या शिवानी विक्रम, आयोजन समिति के सचिव मनोरंजन कुमार सिंह तथा संयुक्त सचिव हरिकांत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर चेयरमैन सुभाष प्रसाद ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेलों के क्षेत्र में भी बेहतर करियर और रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं.

पांच जिलों की टीमों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता में सारण जोन की सीवान, सारण, वैशाली, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर की टीमों ने भाग लिया. खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया.

सीवान ने फाइनल में सारण को सात अंकों से हराया

उद्घाटन मुकाबले में सीवान ने गोपालगंज को पांच अंकों से पराजित किया. दूसरे मैच में मुजफ्फरपुर ने वैशाली को 15 अंकों के अंतर से हराया. इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में सीवान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सारण को सात अंकों से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है आगे बढ़ने का अवसर

आयोजन समिति के सचिव मनोरंजन कुमार सिंह ने कहा कि कबड्डी भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा खेल है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. संयुक्त सचिव हरिकांत कुमार ने खिलाड़ियों के अनुशासन, समर्पण और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं.

आयोजन को सफल बनाने में सभी का रहा सहयोग

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रविकांत राम, रवि कुमार, अमन सिंह, अंकित कुमार सिंह, रितेश बाबा, अभिमन्यु सिंह, मिथुन माली सहित आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >