: 22 जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम
सीवान में 22 जून (सोमवार) को मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है.मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण जिले में दिनभर बादल छाए रहने तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. आर्द्रता बढ़ने से उमस महसूस हो सकती है, जबकि हवा की गति सामान्य से मध्यम रहने की संभावना है.
किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखने तथा लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी गई है.
मंदिरों में दर्शन
हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)
श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे
संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को
मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे
महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा
सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा
सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी
सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा
संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी
रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा
मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.
