: 17 जून को सीवान का कैसा रहेगा मौसम
सीवान में 17 जून को मौसम में बदलाव के संकेत हैं. दिन में बादल छाए रह सकते हैं तथा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिनभर उमस भरी गर्मी के बीच आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा तथा कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
मंदिरों में दर्शन
हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)
श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे
संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को
मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे
महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा
सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा
सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी
सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा
संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी
रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा
मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.
