झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, सीवान में किसानों के चेहरे खिले, अगले 7 दिनों के लिए अलर्ट जारी

Siwan Weather Update : सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने भगवानपुर हाट प्रखंड के लोगों को कई दिनों से पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी से राहत दिला दी। तेज हवा और आसमानी गर्जन के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया.

Siwan Weather Update : सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने भगवानपुर हाट प्रखंड के लोगों को कई दिनों से पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी से राहत दिला दी। तेज हवा और आसमानी गर्जन के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है.

बारिश ने गर्मी और उमस से दिलाई राहत

पिछले कई दिनों से तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित था। बिजली की आंख-मिचौनी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी थी। सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.

Siwan News: धान की नर्सरी को मिला नया जीवन

बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को हुआ। खेतों में तैयार धान की नर्सरी (बिचड़ा) को पर्याप्त नमी मिलने से नई जान मिल गई है। किसानों का मानना है कि अब पौधों की बढ़वार बेहतर होगी और धान की रोपाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी.

Siwan Weather News : मक्का की बुवाई पकड़ेगी रफ्तार

बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आने से मक्का की बुवाई का काम भी तेज होने की उम्मीद है। बारिश नहीं होने के कारण कई किसान अब तक बुवाई शुरू नहीं कर पाए थे, लेकिन अब वे खेतों की तैयारी में जुट गए हैं.

अच्छी बारिश से बढ़ी बेहतर फसल की उम्मीद

किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर बारिश होती रही तो धान की रोपाई तेजी से शुरू होगी और खरीफ फसलों की खेती को नई गति मिलेगी। इससे इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद भी बढ़ गई है.

लोग बोले- बारिश ने दी राहत और नई उम्मीद

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद हुई इस बारिश ने जहां भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई है, वहीं खेती-किसानी के लिए भी नई उम्मीद जगा दी है। अब सभी की नजर अगले कुछ दिनों के मौसम पर टिकी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >