सीवान मौसम में अगले 2-3 घंटे में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Siwan Weather Alert: सीवान जिले के 12 प्रखंडों में अगले 2-3 घंटे के दौरान गरज-चमक, वज्रपात, बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Siwan Weather Alert: सीवान जिले में मौसम अचानक करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पटना मौसम केंद्र ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 घंटे के भीतर जिले के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.

Siwan Aaj Ka Mausam: अगले 2 से 3 घंटे में कैसा रहेगा सीवान का मौसम?

मौसम विभाग की तत्कालिक चेतावनी के अनुसार अगले 2 से 3 घंटे के दौरान सीवान के कई इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है. गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति प्रभावित होने और आवागमन में परेशानी आने की आशंका भी जताई गई है.

Siwan Weather Alert: किन प्रखंडों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिले के 19 में से 12 प्रखंड संभावित रूप से सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं. इनमें आंदर, गोरियाकोठी, जीरादेई, दरौंदा, पचरुखी, बड़हरिया, भगवानपुर हाट, महाराजगंज, लकड़ी नबीगंज, सिसवन, हसनपुरा और हुसैनगंज शामिल हैं. इन इलाकों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

Bihar Weather News: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने क्या कहा?

बिहार मौसम सेवा केंद्र (BMSK) ने भी 30 जून के लिए सीवान जिले में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है. मौसम बुलेटिन के अनुसार सुबह 5 बजे से 8 बजे के बीच कुछ प्रखंडों में मौसम अधिक सक्रिय रह सकता है. इस दौरान बड़हरिया, दरौली, दरौंदा, गुठनी, नौतन और सिसवन प्रखंडों में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की आशंका है.

Siwan Weather Update: अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय बना रहेगा. कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है. अधिकतम तापमान 30 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें

मौसम विभाग ने लोगों को क्या सलाह दी है?

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि मेघगर्जन और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान खराब मौसम के दौरान खेतों में काम रोक दें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. तेज हवा और बारिश के समय अनावश्यक यात्रा से बचें. बिजली कड़कने के दौरान पक्के भवन या सुरक्षित स्थान पर ही रहें. प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

Also Read: siwan weather: 30 जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >