सीवान स्टेशन पर 7 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आरपीएफ की कार्रवाई

Liquor Smuggling: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट सीवान ने मऊ-छपरा पैसेंजर ट्रेन के सामान्य कोच से 7 लीटर देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है.

Liquor Smuggling: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट सीवान की टीम ने मंगलवार को प्लेटफार्म संख्या एक पर कार्रवाई करते हुए 7 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपितों को सीवान स्टेशन पर पहुंची मऊ-छपरा पैसेंजर ट्रेन के सामान्य कोच में जांच के दौरान पकड़ा गया. कार्रवाई के बाद दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, सीवान के हवाले कर दिया गया.

सामान्य कोच में जांच के दौरान पकड़े गये दोनों

आरपीएफ के अनुसार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी और सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सीवान के सुपरविजन में टीम लगातार आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रही थी.

इसी क्रम में मंगलवार को गाड़ी संख्या 55102 मऊ-छपरा पैसेंजर के सीवान स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंचने के बाद सामान्य कोच में जांच की गयी. जांच के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर दोनों अपने-अपने शरीर में शराब लपेटकर ले जाते मिले.

35 बोतलों में थी सात लीटर शराब

आरपीएफ ने दोनों के कब्जे से 35 अदद बंटी-बबली लाइम देशी शराब बरामद की. प्रत्येक बोतल में 200 एमएल शराब थी. इस तरह बरामद शराब की कुल मात्रा सात लीटर बतायी गयी. जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,925 रुपये है.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखरांव निवासी नंदलाल बांसफोर (20) और नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी संतोष गुप्ता (55) के रूप में हुई है.

उत्पाद विभाग ने दर्ज की प्राथमिकी

आरपीएफ की कार्रवाई के बाद दोनों आरोपितों को उत्पाद विभाग, सीवान के हवाले कर दिया गया. उत्पाद विभाग ने मामले में अपराध संख्या 671/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) में प्राथमिकी दर्ज की है. आगे की कानूनी प्रक्रिया उत्पाद विभाग की ओर से की जा रही है.

आरपीएफ टीम रही कार्रवाई में शामिल

कार्रवाई में आरपीएफ के उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल नीरज कुमार पाण्डेय और कांस्टेबल उपेंद्र कुमार सिंह शामिल रहे. आरपीएफ की टीम द्वारा स्टेशन परिसर और ट्रेनों में आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी जारी रखने की बात कही गयी है.

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >