महाराजगंज में सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

Siwan Road Accident:सीवान के महाराजगंज में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

सीवान से अरविंद की रिपोर्ट
Siwan Road Accident:
सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई. हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Maharajganj Road Accident: कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा मठिया गांव निवासी 70 वर्षीय परमानंद भारती रविवार को अपने घर के पास सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

सीवान की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Siwan News: टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. टक्कर लगते ही परमानंद भारती सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल बुजुर्ग को तत्काल महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

Siwan Police: पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही फरार बाइक चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

Also Read: मां का आरोप पिता और दादी ने मासूम को जहर देकर मारा, सीवान पुलिस ने कब्र से निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >