सीवान में राजद की संगठनात्मक बैठक, पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सीवान में पंचायत अध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की. बैठक में पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया. संगठन को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया.

सीवान: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिलाध्यक्ष ई. बिपिन कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को जगदीशपुर स्थित उनके निजी कार्यालय में महाराजगंज अनुमंडल के महाराजगंज एवं गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के पंचायत अध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनता से निरंतर संवाद स्थापित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.

संगठन सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव दिए. सभी की सहमति से "राजद संगठन सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर" आयोजित करने का निर्णय लिया गया. प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क, नेतृत्व विकास, सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा.

प्रशिक्षित और सक्रिय कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की पहचान : जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष ई. बिपिन कुमार कुशवाहा ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए केवल पदाधिकारी होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता का प्रशिक्षित, सक्रिय और जिम्मेदार होना भी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को व्यवस्थित और सशक्त बनाना है.

कार्यकर्ताओं के सुझावों को मिलेगी प्राथमिकता

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने बताया कि भविष्य में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से ऐसे संगठन सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके.

ये रहे उपस्थित

बैठक में महाराजगंज एवं गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष तथा संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: 1995 से बीजेपी का अभेद्य किला है बांकीपुर, जानिए 1957 से लेकर अब तक कौन-कौन बना विधायक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >