सीवान में निजी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल,दो हिरासत में

भगवानपुर हाट के भीखमपुर गांव में जमीन विवाद के कारण दो पक्षों में हिंसक मारपीट हुई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में से दो को बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया है, और पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

Land Dispute Siwan: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों कि पहचान विखमपुर गाँव के विकास सिंह, संतोष सिंह, राजू सिंह, दिनेश सिंह के रूप में हुई हैं.

घायलों में दो को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया गया. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के विकास सिंह और राजू सिंह को हिरासत में ले लिया है.

वहीं अन्य दो घायल संतोष सिंह और दिनेश सिंह का इलाज सदर अस्पताल, सीवान में चल रहा है. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि खबर प्रेषित तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी.

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है तथा गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है.

Also Read: '5000 परिवारों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाया', आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बोले- अमित शाह से हो रही बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >