Liquor Smuggling: जिले में अपराध और शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर पिछले 24 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 42 आरोपितों को गिरफ्तार किया. इस दौरान 37 वारंटों का निष्पादन किया गया, जबकि चार आरोपितों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की गयी.
शराब कांड में 25 आरोपित गिरफ्तार
एसपी भारत सोनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में शराब कांड से जुड़े 25, हत्या के प्रयास के मामले में एक, चोरी के मामले में एक तथा अन्य मामलों में दो आरोपित शामिल हैं. इसके अलावा विभिन्न मामलों में जारी 13 वारंटों के आधार पर भी गिरफ्तारी की गयी.
229 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद
विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 229.3 लीटर अवैध शराब बरामद की. वहीं यातायात एवं अन्य मामलों में कार्रवाई करते हुए 22 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया. पुलिस ने एक दोपहिया वाहन भी बरामद किया है.
फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अपने-अपने स्तर पर छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई की.
इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार
