सीवान पुलिस पर पथराव, ASI सहित 3 पुलिसकर्मी घायल, जानिए अचानक क्यों भड़के ग्रामीण

Siwan Police Attack : सीवान के दरौली में बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्ध की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इस घटना में एएसआई सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

Siwan Police Attack: बिहार पुलिस पर एक बार फिर हमला हुआ है. मामला सीवान का है. बताया जा रहा है कि पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई. इस झड़प में एएसएआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. पूरा मामला सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र का है. जहां सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद भारी बवाल हुआ.

ASI सहित 3 जवान घायल

जानकारी अनुसार नारायणपुर टोका गांव के समीप बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प में एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.

सीवान की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Siwan News: कैसे हुआ हादसा

दरौली थाना क्षेत्र के नारायणपुर टोका गांव के समीप रविवार को बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया. ट्रैक्टर की चपेट में आने से गांव निवासी 70 वर्षीय महेश बिन की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

वृद्ध की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. वृद्ध की मौत से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हो गया.

Siwan Police: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प

स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हुई. बाद में पथराव की घटना भी हुई, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए.

एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

हंगामे के दौरान एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) और दो सिपाही घायल हो गए. सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ, एसएपी बल और चार थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया. अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती के बाद हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया.पुलिस हादसे और बाद में हुई झड़प की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: महाराजगंज में सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >