Siwan News : महाविष्णु यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Siwan News : गर्मी को देखते हुए कलश यात्रा मार्ग पर किए गए विशेष इंतजाम

Siwan News (शिवनाथ पांडेय) : नौतन प्रखंड उत्तर सटे प्रसिद्ध राधे श्याम राम जानकी, मठ स्थित महा विष्णु यज्ञ को लेकर आज बुधवार को भव्य क्लश यात्रा निकाली गई गाजे बाजे हाथी घोड़े गीत मंगल संस्कृति कार्यक्रम के साथ,जिसमें हजारों पुरुष महिला शामिल हुए. कलश यात्रा राधे श्याम मठ से प्रारंभ होकर नौतन थाना क्षेत्र के मुरार पट्टी, किल पुर, बसदेवा सिसवा होते हुए, थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कोठी पहुंच कर झरही नदी अंतर्गत मन्त्रों उच्चारण के साथ क्लश में जल भर कर पुनः यग्य मंड़प में पहुंच कर मंत्र उच्चारण के साथ पूजा प्रारंभ कर दिया गया, जो 9 रोज़ चलता रहेगा, इस बिच प्रवचन के साथ साथ रासलीला एवं भंडारा का भी आयोजन चलता रहेगा.

गाजे-बाजे और मंगल गीतों के बीच निकली भव्य शोभायात्रा

2 से 3 किलोमीटर लम्बी लगी रही भक्तों की कतार, गुंजता रहा, हर-हर महादेव, जय श्री की जय घोष, एक तरफ गाजे बाजे. दूसरी तरफ महिलाओं की मंगलिक संगित और विद्वान पंडितों की मंत्र उच्चारण आकर्षक का केन्द्र बना रहा.

कलश यात्रा में शामिल भक्तों के लिए मार्ग में पानी और शर्बत की व्यवस्था

यज्ञ मंड़प से जगदीश पुर कोठी तक तेज धूप गर्मी को देखते हुए चल रहे कलश यात्रा के रास्ते पर पानी की छिड़काव 8 किलोमीटर होता रहा ताकि कलस यात्रा में शामिल लोगों को परेशानी की सामना नहीं करनी पड़े, वही कलश यात्रा में शामिल लोगों के लिए 8 कलोमीटर तक जगह जगह स्टाइल लगाकर पानी और शर्बत पिलाने के लिए रास्ते में पड़ने वाले ग्रामीण मौजूद दिखे.

Also Read : Gopalganj News: जन सुराज का हल्ला बोल, सरकार पर लगाया युवाओं और महिलाओं से विश्वासघात का आरोप, ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >