सीवान में सड़क हादसे में युवक की मौत, स्विफ्ट डिजायर कार ने मारी टक्कर

Siwan News: शहर के अयोध्या पुरी निवासी चाय दुकानदार राजन गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना देर रात अयोध्या पुरी मोड़ के समीप हुई.

Siwan News: (सीवान से अरविंद की रिपोर्ट)
शहर के अयोध्या पुरी निवासी चाय दुकानदार राजन गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना देर रात अयोध्या पुरी मोड़ के समीप हुई, जहां एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.

दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार राजन गुप्ता रोज की तरह शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे अपनी चाय दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान अयोध्या पुरी मोड़ के पास तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

इलाज के दौरान हुई मौत

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल राजन गुप्ता को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे अयोध्या पुरी मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अज्ञात स्विफ्ट डिजायर कार और उसके चालक की पहचान में जुट गई है. फरार चालक तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. स्थानीय लोगों ने दोषी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Also Read: सीवान के बड़हरिया में नाला बनते ही सड़क बनी नाली, बारिश में जलभराव से बढ़ी लोगों की परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >