सीवान में शौच के बहाने दिया चकमा, गलियों में दौड़ी पुलिस

Siwan News: सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र में एक आरोपी पुलिस कस्टडी से शौच के बहाने फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 10 मिनट के भीतर उसे थाना मोड़ के पास एक मकान से दोबारा गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को युवती भगाने के मामले में हिरासत में लिया गया था और उससे पूछताछ जारी है

मैरवा पुलिस कस्टडी से फरार हुआ आरोपी, 10 मिनट में गिरफ्तार

Siwan News: (राजन कुमार की रिपोर्ट) मैरवा थाने से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हुए एक आरोपी को पुलिस ने मात्र 10 मिनट में उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया है. शौच के बहाने चकमा देकर भागे इस आरोपी की तलाश में पुलिस को गलियों में दौड़ना पड़ा.

शौच के बहाने दिया चकमा, गलियों में दौड़ी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक युवती को भगाने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया था. थाने में उससे पूछताछ की जा रही थी और मामले की जांच जारी थी. इसी दौरान आरोपी ने शौच जाने की बात कही। पुलिसकर्मी उसे लेकर गए, लेकिन मौका मिलते ही आरोपी ने अचानक दौड़ लगा दी और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. आरोपी के भागते ही पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़ पड़े और आसपास की गलियों में तलाश शुरू कर दी.

पकड़े जाने के बाद हुई सख्ती

करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को थाना मोड़ के पास एक मकान में छिपे हुए पकड़ लिया. आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उसे दोबारा थाने लाया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी के साथ सख्ती भी बरती गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है.

ALSO READ: चाकन्द में बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 16 लाख के चोरी के बिजली उपकरण बरामद, दो गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >