आलमपुर विद्यालय में समर कैंप के दौरान कथा-कहानियों से बच्चों का हुआ मनोरंजन

Siwan News : समर कैंप में शिक्षण गतिविधियों के साथ खेल-खेल में पढ़ाई जारी

Siwan News (आनंद मिश्र) : गर्मी छुट्टी के दौरान प्रखंड के 64 मध्य और उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के एफएलएन समर कैंप में चिह्नित बच्चों में विभिन्न कलाओं को भरने और उनकी प्रतिभाओं को निखारने का काम जारी है. इस कड़ी में प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय आलमपुर में वोलंटियर संजीत कुमार और रीतू कुमारी ने पहले कथा-कहानियों के माध्यम से माहौल को रोचक और मनोरंजक बनाया. बच्चों की जुबानी उनकी मातृभाषा भोजपुरी में उनसे कुछ कहानियां सुनीं और फिर पशु-पक्षियों की वार्ता पर आधारित कहानियां परोस कर बच्चों से प्रतिक्रिया जानीं.

नोडल शिक्षक ने समर कैंप का निरीक्षण कर दिया मार्गदर्शन

साथ ही,उन कहानियों से मिल रही सीख को बच्चों से जानने की कोशिश की. इस दौरान बच्चों में उत्सुकता और जिज्ञासा बनी रही. जब भी माहौल बोझिल हुआ तो खेल -खेल में कुछ सीखने और कुछ जानने का दौर शुरु हुआ. मंगलवार को बच्चों को संयुक्ताक्षर से वाकिफ कराया गया गया-पहले बोलकर और फिर लिखकर. फिर संयुक्त अक्षर से अक्षरों को जोड़ने-तोड़ने की प्रक्रिया चलती रही. नोडल शिक्षक ज्ञानभूषण सिंह ने समर कैंप में घुम-घुमकर टोला सेवकों ,तालीमी मरकज की शिक्षिकाओं और स्वयंसेवकों से उनकी समस्याएं जानकर उनका समाधान निकाला और उनकी हौसलाअफजाई की. साथ ही,उन्हें दिशानिर्देश भी दिये.

Also Read : गोरौल, भगवानपुर और इनायतनगर पैक्स में होगा मतदान, प्रशासन अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >