Siwan News : शिक्षिका के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन

Siwan News : विद्यालय परिवार ने शिक्षिका को दी भावभीनी विदाई

Siwan News (रवींद्र कुमार गुप्ता) : प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बालडीह में बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक रामशीला कुमारी के सेवा निवृत्त पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में शिक्षक, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके लंबे शैक्षणिक योगदान को याद किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षिका रश्मि कुमारी ने की, जबकि संचालन शिक्षक हरिचरण यादव ने किया. समारोह में विद्यालय परिसर भावुक माहौल में तब्दील हो गया. बच्चों ने गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रिय शिक्षिका के प्रति सम्मान प्रकट किया.

समाज को दिशा देने का कार्य जीवनभर चलता है : बीईओ सौरभ सुमन

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बीईओ सौरभ सुमन ने कहा कि रामशीला कुमारी ने अपने सेवा काल में शिक्षा के प्रति समर्पण, अनुशासन और मानवीय मूल्यों की मिसाल पेश की है. उन्होंने कहा कि एक शिक्षक कभी सेवा निवृत्त नहीं होता, बल्कि समाज को दिशा देने का उसका कार्य जीवनभर चलता रहता है. उनके कार्यों से नई पीढ़ी के शिक्षक प्रेरणा लेते रहेंगे. उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास में रामशीला कुमारी की भूमिका सराहनीय रही है. शिक्षा के क्षेत्र में उनकी निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी. सेवा निवृत्त शिक्षिका रामशीला कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय परिवार एवं बच्चों से मिला स्नेह उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है.

सेवा और संस्कार का माध्यम : विदाई समारोह में भावुक हुईं शिक्षिका रामशीला कुमारी

उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य उनके लिए केवल नौकरी नहीं, बल्कि सेवा और संस्कार देने का माध्यम रहा. विदाई के इस पल में विद्यालय एवं बच्चों की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी. समारोह में कुमारी सोनी सिंह, प्रदीप पाण्डेय, बिपुल कुमार, करुणाकांत तिवारी, आशुतोष सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, लेखापाल संजय गुप्ता सहित विद्यालय परिवार एवं बच्चों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया. समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की.

Also Read : Saran News : आधे घंटे तक बंद रहा रेल फाटक, भीषण गर्मी में चार यात्री बेहोश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >