चलती ट्रेन से गिरा मोबाइल, सीवान आरपीएफ ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत ट्रैक से ढूंढकर यात्री को लौटाया

रेलवे सुरक्षा बल सीवान ने चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा यात्री का कीमती मोबाइल फोन बरामद कर उसे सकुशल वापस कर दिया. मोबाइल वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ की मुस्तैदी और ईमानदारी की सराहना करते हुए भारतीय रेल के प्रति आभार जताया है.

Siwan News (अमर नाथ शर्मा) : रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर गिरा यात्री का मोबाइल फोन बरामद कर उसे सकुशल वापस कर दिया. जानकारी के अनुसार बुधवार 21 मई 2026 को सीवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-02 से गाड़ी संख्या 15910 अवध असम एक्सप्रेस रवाना हो रही थी. इसी दौरान कोच बी-4 में सफर कर रहे एक यात्री का रेडमी 5जी मोबाइल अचानक हाथ से फिसलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया. ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल नीरज कुमार पांडे ने यात्री को आश्वस्त करते हुए बताया कि मोबाइल को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान से प्राप्त किया जा सकेगा.

ट्रेन जाने के बाद जवानों ने ट्रैक से बरामद किया मोबाइल

ट्रेन के प्रस्थान के बाद आरपीएफ जवानों ने ट्रैक से मोबाइल फोन को सुरक्षित बरामद कर पोस्ट पर जमा करा दिया. कुछ देर बाद मोबाइल पर यात्री का फोन आया, जिसने अपनी पहचान ओवैस करनी, पिता अब्दुल शकूर, निवासी खजूर बारी, शीतलपुर, थाना पहाड़ कटा, जिला किशनगंज के रूप में बताई. यात्री ने अपना पीएनआर नंबर [PNR Redacted], कोच बी-4, बर्थ संख्या 57 एवं 60 की जानकारी भी दी.

सत्यापन के बाद यात्री को सौंपा फोन

इसके बाद यात्री स्वयं आरपीएफ पोस्ट सीवान पहुंचा. जहां सहायक उप निरीक्षक मयंक भूषण तिवारी ने रोजनामचा लेखक कांस्टेबल जगतपाल यादव की उपस्थिति में यात्री के आधार कार्ड एवं रेल टिकट का सत्यापन करने के बाद मोबाइल फोन सही-सलामत उसे सुपुर्द कर दिया. मोबाइल वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ की मुस्तैदी, ईमानदारी और तत्परता की प्रशंसा करते हुए रेलवे सुरक्षा बल एवं भारतीय रेल के प्रति आभार व्यक्त किया.

Also Read: सीवान जंक्शन पर पत्नी के सामने ट्रेन के आगे कूदा युवक, दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >