आईटी प्रबंधक और कार्यपालक सहायकों के लिए जिला प्रशासन की पहल, 29 मई को लगेगा शिविर

Siwan News : सीवान डीएम का निर्देश: सभी संविदाकर्मी समय पर पहुंचकर खाता खुलवाना सुनिश्चित करें

Siwan News (विवेक कुमार सिंह) : बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी अंतर्गत संविदा पर कार्यरत आईटी प्रबंधक, आईटी सहायक एवं कार्यपालक सहायकों के मानदेय भुगतान को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है.इस संबंध में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि सभी कर्मियों का कॉरपोरेट सैलरी पैकेज खाता (सीएसपी खाता) खोलने हेतु 29 मई को विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह शिविर पूर्वाह्न 10:30 बजे से जिला समाहरणालय स्थित अम्बेडकर भवन में आयोजित होगा. शिविर का आयोजन स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

आधार-पैन सहित दस्तावेज अनिवार्य

जारी आदेश के अनुसार सीएसपी खाता खोलने के लिये आईटी प्रबंधक, आईटी सहायक तथा कार्यपालक सहायकों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, नवीनतम वेतन पर्ची, विभाग द्वारा निर्गत पहचान पत्र तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो की छायाप्रति एवं मूल प्रति साथ लेकर आना अनिवार्य होगा. कहा है कि शिविर के दौरान खाता खोलने और संबद्धता प्रक्रिया को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिये चिन्हित निर्माता, परीक्षक एवं अनुमोदक की उपस्थिति भी अनिवार्य रहेगी. स्थापना शाखा के संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को बैंक को हरसंभव सहयोग देने का निर्देश दिया गया है.

सभी संविदाकर्मियों को खुलवाना होगा सैलरी पैकेज खाता

जिलाधिकारी ने कहा है कि बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के तहत कार्यरत सभी संविदाकर्मियों का मानदेय अब कॉरपोरेट सैलरी पैकेज खाते के माध्यम से भुगतान किया जायेगा.इससे भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगी. साथ ही बैंकिंग सुविधाओं का लाभ भी कर्मियों को आसानी से मिल सकेगा.आदेश में स्थापना उप समाहर्ता सीवान को शिविर की संपूर्ण निगरानी और सफल संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने सभी संबंधित कर्मियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अम्बेडकर भवन पहुंचकर अपना खाता खुलवाना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में मानदेय भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Also Read : भोरे में दर्दनाक वारदात: विवाद में महिला की लोहे की रॉड से हत्या, इलाके में सनसनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >