Siwan News : सीवान पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 8681 लीटर अवैध शराब बरामद

Siwan News : अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर सभी थानों को सक्रिय गश्ती का निर्देश

Siwan News (अरविंद कुमार सिंह) : सीवान पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिवान की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति 22.05.2026 के अनुसार, जिले में चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. विगत 24 घंटे में विभिन्न कांडों में कुल 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 105 वारंट और 03 कुर्की का निष्पादन भी किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब के कांड में 13, हत्या के प्रयास में 07, पुलिस पर हमला मामले में 05, वारंटी में 05, चोरी में 02 और डकैती में 01 अभियुक्त शामिल हैं. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 8681.72 लीटर अवैध शराब भी बरामद की है. साथ ही एक चार पहिया वाहन, एक ट्रक और दो मोबाइल जब्त किए गए हैं. जुर्माने के तौर पर 1,04,500 रुपये वसूले गए.

आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 पर करें संपर्क

एसपी ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. सभी थानों को सक्रिय गश्ती और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है. लंबित वारंट-कुर्की के निष्पादन पर विशेष जोर है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 या सिवान पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9031683607 पर तुरंत संपर्क करें। सीवान पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सेवा में सदैव तत्पर है.

Also Read : Hajipur News : ज्वेलरी दुकान पर पटना पुलिस की छापेमारी, पिता-पुत्र हिरासत में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >